रियां बड़ी (नागौर)। पंचायत राज चुनाव 2026 के तहत पंचायत समिति रियां बड़ी के चुनाव परिणामों में कांग्रेस प्रत्याशी छोटी देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 250 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।



मतगणना पूर्ण होने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने छोटी देवी को विजयी घोषित किया। इसके बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। समर्थकों ने जीत को क्षेत्र की जनता के विश्वास और विकास की सोच की जीत बताया।
विजय के बाद छोटी देवी ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा आमजन की समस्याओं का समाधान कराने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा।