रियांबड़ी (नागौर) में 22, 23 एवं 24 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं तथा अभियान के दौरान घर-घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य टीम का भी सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।