समाजवादी मजदूर सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में यादवेंद्र सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर जारी क्षेत्र में खुशी की लहर, समर्थकों ने दी बधाई

जारी, प्रयागराज। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बारा विधानसभा क्षेत्र के जारी गांव निवासी यादवेंद्र सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें समाजवादी मजदूर सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने 21 नवंबर को मनोनयन पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी।

मनोनयन पत्र के अनुसार, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति पर यादवेंद्र सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यादवेंद्र सिंह के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने से बारा विधानसभा क्षेत्र को संगठन में नई पहचान मिलेगी।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव यादवेंद्र सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ मजदूरों, श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों की आवाज संगठन के माध्यम से उठाने का प्रयास करेंगे इस अवसर पर शिवाकांत यादव जिला पंचायत सदस्य, घनश्याम कोटर पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, हरिकेश यादव, दुर्गा कुशवाहा, मानसिंह, नईम अहमद, सुमंत भार्गव, अर्जुन कुशवाहा शिव भोला बिन्द आदि लोगों ने खुशी जताई।