समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष केसरवानी ने श्री सुमंगलम सेवा न्यास में जिलाधिकारी मनीष वर्मा के आगमन के दौरान संस्थान में रह रहे बच्चों के साथ समय बिताया। इस अवसर पर बच्चों की शिक्षा, दिनचर्या, उनके भविष्य और सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
आशीष केसरवानी ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विशेष रूप से ऐसे बच्चों को स्नेह, सहयोग और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा तय कर सकें।
उन्होंने कहा कि श्री सुमंगलम सेवा न्यास बच्चों के जीवन में शिक्षा, संस्कार और बेहतर अवसरों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहा है। समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों को भी ऐसे प्रयासों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
इस दौरान जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई-लिखाई, दिनचर्या और गतिविधियों की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों के साथ उनका आत्मीय संवाद कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
आशीष केसरवानी ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में होने वाले प्रयास ही समाजसेवा का वास्तविक उद्देश्य हैं। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक सहभागिता और निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
बच्चों के साथ समय बिताकर उनका उत्साह बढ़ाना समाज के प्रति सकारात्मक पहल : आशीष केसरवानीप्रयागराज। सर्व वैश्य