तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक का पैर टूटा, गंभीर रूप से घायल
**सड़क पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने बाइक और चालक को कब्जे में लेकर घायल को एसआरएन अस्पताल भेजा**
, प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार में शनिवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का एक पैर टूट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, गढ़ैया खुर्द निवासी मोहन यादव उर्फ गूंगे (32), पुत्र राजेंद्र प्रसाद यादव, शनिवार रात करीब 10 बजे जारी बाजार में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की चपेट में आने से मोहन सड़क पर गिर पड़े और उनका एक पैर टूट गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर जारी चौकी प्रभारी अम्बेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक और चालक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक का पैर टूटा, गंभीर रूप से घायल