बहसूमा (मेरठ)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मौ शाकिर फरीदी को दूसरी बार बहसूमा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल की अनुमति से तथा मेरठ के जिला अध्यक्ष श्री कर्मवीर सिंह गुमी की संस्तुति पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
दूसरी बार नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर मौ शाकिर फरीदी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। नगर में समाजवादी पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा प्रत्येक वार्ड और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मिशन 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी गंभीरता से संगठनात्मक तैयारियों में जुटेगी। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ कमेटियों का गठन, पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना, मतदाता सूची पर ध्यान देना और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती प्राथमिकता रहेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को तैयार करने तथा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर, जिला महासचिव योगेंद्र सोलदा, मेरठ कार्यालय से गीरेंद्र प्रधान, विधानसभा महासचिव सतपाल यादव, नगर महासचिव जावेद अल्वी, शुभम भारती, इकबाल सैफी, फैयाज सैफी, सलमान मलिक, जेद फरी�