नागौर : रियांबड़ी। दीपावली के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत सैंसड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच गौरकी देवी आकोदिया ने ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पंचायत परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला तथा ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की मजबूत नींव हैं और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर पारदर्शिता, ईमानदारी और जनहित की भावना से कार्य करें। उन्होंने नवनिर्वाचित सरपंच गौरकी देवी आकोदिया को बधाई देते हुए ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास की कामना की।
पदग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने नवनिर्वाचित सरपंच का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया और ग्राम पंचायत के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, पेयजल, सड़क तथा मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई।
समारोह का समापन सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों के आभार व्यक्त करने के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।