ा*


प्रतापगढ़ के थाना लीलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक *श्री दीपक भूकर* के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों के गिरफ्तारी अभियान के तहत दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लीलापुर के नेतृत्व में की गई।


उ0नि0 *दीपक कुमार यादव* मय हमराह हे0का0 राजकुमार सिंह एवं का0 अभिषेक यादव वांछित / वारण्टी अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने *शनिदेव मंदिर के पास, ग्राम लक्ष्मणपुर* थाना लीलापुर क्षेत्र से अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

मामला थाना लीलापुर पर पंजीकृत *धारा 64(2)(m)/352/351(3) BNS* से संबंधित है, जिसमें अभियुक्त काफी समय से वांछित चल रहा था।


*जुनैद अख्तर राईन पुत्र मो0 हनीफ राईन*, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम डीहमेंहदी बाबूगंज, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

*पुलिस टीम -* उ0नि0 दीपक कुमार यादव, हे0का0 राजकुमार सिंह, का0 अभिषेक यादव, थाना लीलापुर।