नागौर : थांवला। श्री कृष्ण गोवर्धन गौशाला शेखपुरा में भामाशाह शायरसिंह मदनसिंह राठौड़ जोधा की ओर से गौशाला को ट्रैक्टर व पानी का टैंकर भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में गौभक्तों व ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।कार्यक्रम में भामाशाह शायरसिंह मदन सिंह राठौड़ जोधा का गौशाला समिति की ओर से साफा, माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गौशाला के लिए दिए गए ट्रैक्टर व टैंकर का विधिवत पूजन कर गौ माता को गुड़ व हरा चारा खिलाया गया।
इस अवसर पर भामाशाह ने कहा कि गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। गौशाला में गायों के लिए चारा, पानी और चिकित्सा की व्यवस्था में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गौशाला के विकास के लिए वे हमेशा आगे रहेंगे।गौशाला समिति के सदस्यों ने भामाशाह के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रैक्टर व टैंकर मिलने से गौशाला में चारा लाने और गायों को पानी पिलाने की व्यवस्था और अधिक सुगम हो जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने भामाशाह व गौमाता का जयकारा लगाकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर प्रेम कंवर, सीमा कंवर, श्याम सिंह, महावीर सिंह, अजयसिंह, प्रतापसिंह, वीरसिंह, खेम सिंह, संन्नूकंवर व आरती कंवर सहित सरपंच अशोक चॉयल, मनोहरसिंह, विक्रमसिंह, तेजसिंह, रणवीरसिंह, सुरेन्द्र सिंह, गिरधारी सिंह, जीवन सिंह, शेरसिंह सहित ग्रामवासी व गौशाला प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।