कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की मां के निधन पर शोक की लहर

जारी कस्बा में व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने जताया दुख, दी भावभीनी श्रद्धांजलि


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की मां विमला देवी का बुधवार सुबह गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जारी बाजार क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय व्यापारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गहरा दुख व्याप्त है।
विमला देवी के निधन पर क्षेत्र के व्यापारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी की संवेदनाएं मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और उनके परिवार के साथ हैं।