स्टेट हाईवे-102 पर राहगीरों की जान जोखिम में, शिकायतों के बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग नहीं ले रहा सुध; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
नागौर : रियांबड़ी। नगर पालिका मंडल रिया बड़ी क्षेत्र में स्टेट हाईवे-102 के विलेज पोर्शन पर अधूरे पड़े नाले और सड़क किनारे अव्यवस्थित पटरियां आमजन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई हैं। निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने और सड़क की साइड की पटरी को व्यवस्थित नहीं करने से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों और राहगीरों को इस मार्ग से गुजरते समय हर समय हादसे का डर सताता है।
जानकारी के अनुसार स्टेट हाईवे-102 के विलेज पोर्शन में सीसी रोड के समीप नालों का निर्माण करवाया गया था, लेकिन जगह-जगह नाले अधूरे पड़े हैं। वहीं सड़क के दोनों ओर की पटरियों को भी निर्धारित मापदंडों के अनुसार व्यवस्थित नहीं किया गया है। इसके चलते सड़क किनारे गहराई और असमतल हिस्से वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और रात्रि के समय गुजरने वाले राहगीरों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अधूरे नाले और अव्यवस्थित सड़क की पटरी बन रही हादसों का कारण, जिम्मेदार विभाग मौन