मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

कौंधियारा बीआरसी में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर


प्रयागराज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण दत्त पांडेय के मार्गदर्शन में मंगलवार को विकासखंड कौंधियारा के बीआरसी में मीना मंच के तहत दो दिवसीय सशक्तिकरण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में पावर एंजेल के सशक्तिकरण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यशाला का उद्देश्य मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता विकसित करना है। संदर्भदाता रामेंद्र कुमार सक्सेना एवं आभा रानी ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। इस दौरान शिखा अग्रवाल, रेखा शुक्ला, वंदना अरोरा, सविता शर्मा, सुषमा, अलका, वंदना पांडेय, कल्पना, पूर्णिमा, मनोज और रामकिंकर सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।