राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में आज से शुरू होगा बॉक्स क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन

मेरठ। राधा गोविंद पब्लिक स्कूल, मेरठ में आज से अंतर-विद्यालय बॉक्स क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी।

विद्यालय के अध्यक्ष श्री योगेश त्यागी ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। विद्यालय की चेयरपर्सन अनुभा त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के खेल मैदान में नॉकआउट आधार पर किया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता कश्यप ने बताया इस प्रतियोगिता में बालिकाएं भी प्रतिभाग कर रही है

इस प्रतियोगिता में मेरठ के 20 से अधिक विद्यालयों की टीमों के प्रतिभाग कर रहीं है। इस टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल, आईआईएमटी एकेडमी, बी एन जी इंटरनेशनल, डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मेरठ, अशोका अकैडमी , विद्या ग्लोबल स्कूल , सेंट जेम्स चर्च स्कूल, सेंट जोन गर्ल्स स्कूल , रोहमबस वर्ल्ड स्कूल , श्री महावीर शिक्षा सदन , सहित कई विद्यालयों की टीमों का पंजीकरण हो चुका है।


आयोजन सचिव श्री सुशील त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच रात्रि में खेले जाएंगे और हर मैच में मैन ऑफ थे मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा, इस अवसर पर नितिन चौधरी , रहीम खान, पूर्वी ,मजहर खान उपस्थित रहे।