व्यापार हित के लिये संगठित रहे व्यापारी गणेश केशरवानी
नगर पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी की मेहनत लाई रंग
राष्ट्रीय व्यापार उद्योग महासम्मेलन में लगा व्यापारियों का जमावड़ा।
प्रयागराज। नगर पंचायत कोराव में स्थित लक्ष्मी गार्डन के प्रांगण में मंगलवार को व्यापारी हित के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उद्योग व्यापार महासम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय व्यापार उद्योग महासम्मेलन में प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी मुख्य अतिथि के रूप में व्यापारियों को संबोधित करते हुए देखे गए। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी संगठित होकर व्यापार हित में आने वाली समस्याओं का स्वयं हल ढूंढ सकते हैं। जिसके लिए आज प्रयागराज जमुना पार के सभी व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है संगठन में ही शक्ति होती है सभी लोग संगठित रहकर व्यापार हित में अपने-अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आगे व्यापारियों की कोई भी समस्या अगर उत्पन्न होती है तो मेरे द्वारा शासन प्रशासन से संपूर्ण सहयोग दिलाने का अनवरत प्रयास जारी रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष यमुना पार की जिम्मेदारी आज आप सभी व्यापारियों के द्वारा सोप जा रही है इनके अथक परिश्रम का परिणाम है कि आज यमुना पार क्षेत्र के कोने-कोने से आए हुए व्यापारियों की भीड़ देखने को मिल रही है। व्यापारी महासम्मेलन में दुर्गा पूजा कमेटी के समिति में पदाधिकारी सहित छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारी के साथ-साथ अपनी लेखनी से कुरान क्षेत्र की समस्याओं को लगातार देश प्रदेश तक पहुंचाने के लिए तत्पर पत्रकारों का भी सम्मान आयोजित किया गया। व्यापार महासम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक मनीष कुमार गुप्ता अखिलेश मिश्रा सहित अन्य कई व्यापारियों ने हिस्सा लिया।