कृषि अधिकारियों ने किसानों को दी विभिन्न जानकारियां
नागौर : कृषि विज्ञान केन्द्र अठियासन में आत्मा योजनान्तर्गत बुधवार को दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जिसमें जिले के 25 प्रगतिशील कृषको ने भाग लिया। कृषि एवं पदेन परियोजना आत्मा उपनिदेशक डॉ हेमराज मीना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सर्वप्रथम आत्मा योजनान्तर्गत आयोजित दो दिवसीय कृषक वैज्ञानिक संवाद (रबी) के आयोजन के उदेश्य एवं फायदे से अवगत कराया तथा आत्मा योजना के तहत आयोजित होने वाली किसान गोष्ठी, कृषक भ्रमण, प्रशिक्षण एवं कृषक पुरस्कार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा कृषको से उक्त योजनाओं के फायदे हेतु आहवान किया।
उक्त कृषक वैज्ञानिक संवाद में सुभाष चन्द्र, सहायक निदेशक कृषि (मु.) कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद, नागौर द्वारा कृषकों को कृषि आदान आधारित किसान उत्पादक संगठन (FPO) के संबन्ध में अन्य साधनों द्वारा आय में वृद्धि करने के बारे में बताया, साथ ही राज किसान साथी पॉर्टल पर कृषि विभाग की विभिन्न योजानाओं में अनुदानित प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केन्द्र, अठियासन पशुपालन वैज्ञानिक डॉ बुधाराम ने पशुपालन अन्तर्गत विभिन्न विभागीय योजनाओं से अवगत करवाया तथा पशुओं में पायी जाने वाली विभिन्न बीमारियों व उनके उपचार व रोकथाम के बारें में जानकारी उपलब्ध करायी।
सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) शंकरराम सियाक ने DAP के विकल्प के रूप में NENO DAP के उपयोग की विधि एवं फायदो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए किसानो को अपने खेत में अपने स्तर से NENO DAP फसल प्रर्दशन लगाने की सलाह दी।
कृषि अनुसंधान अधिकारी (शस्य) कार्यालय संयुक्त निदेशक श्योपालराम जाट द्वारा PKVY एवं प्राकृतिक खेती सहित विभागिय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. गोपीचन्द, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, अठियासन द्वारा केवीके की गतिविधियों के बारे में व डॉ. हरिराम चौधरी, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, अठियासन द्वारा कृषको को केवीके पर उपलब्ध होने वाले उत्तम किस्म के फसल बीजो के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही कृषको को केवीके पर बेर के बगीचे का किसानों को अवलोकन कराया तथा जिले में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के संबंध में कृषको से आहवान किया।