कृष्ण और सुदामा की मित्रता थी बेमिसाल -पं वेद प्रकाश शास्त्री

,प्रयागराज।भागवत कथा श्रवण करने से पापों से मुक्ति तो मिलती ही है साथ ही मुक्ति के मार्ग भी भागवत मृत्यु के भय से  मुक्ति दिलाती हैं।"नाम लेट भव सिंधु सुखाहीं, करहूं  विचार सुजन मन माहीं।।"भागवत का अर्थ ही है भा से भक्ति ग से ज्ञान,व से वैराग्य एवं त से तारणहार। उक्त बातें राम का पूरा( पीड़ी) में राम प्रसाद केसरवानी के यहां कुलगुरु प्रदीप मिश्र एवं पुरोहित शिव विशाल तिवारी के सानिध्य में चल रही संगीतमयी भागवत के सातवें दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित वेद प्रकाश शास्त्री (आदेश जी) महाराज धाम वृंदावन ने कहीं उन्होंने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि राजा के मित्र राजा होते हैं रंक नहीं किंतु परमात्मा ने कहा कि मेरे भक्त जिसके पास प्रेम धन है वह निर्धन नहीं हो सकता। सुदामा और मित्र कृष्ण का मिलन ही नहीं वह जीवन एवं ईश्वर तथा भक्त और भगवान का मिलन था। भगवान श्री कृष्ण का दर्शन करते ही विप्र सुदामा की सारी पाप दरिद्रता नष्ट हो गई‌। उनका अंतकरण स्वच्छ और निर्मल हो गया।हृदय में भक्ति भाव की बाढ़ आ गई दोनों के नेत्रों में प्रेम के आंसू छलक आये। शरीर का एक-एक रोम खिल आया भक्ति और भगवान कृष्ण के प्रेम के आंसू टप- टप  गिरते जा रहे थे। सुदामा ने कहा कि प्रभु आप भक्तों के भगवान, वेदंतियों के ब्राह्मण और योगियों के परमात्मा एवं आप सब के अंतर्यामी साक्षी एवं स्वयं सर्वदर्शी हैं। सुदामा ने स्नेह भरी दो मुट्ठी चावल खाकर उन्हें दो लोको का वाशी बना दिया। सुदामा और कृष्ण की मित्रता से हमें यह शिक्षा मिलती है कि एक मित्र दुखी हो तो दूसरे मित्र का सुखी रहना पाप है। बीच-बीच में भक्ति- भजन से पंडाल में भक्ति प्रेम का दरिया में श्रोता गोता  लगाते रहे हैं।अंत में श्रोता राम प्रसाद सपत्नी  के  साथ ही पूरा परिवार भागवत पीठ की आरती उतारी एवं भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके सक्षम करवरिया,प्रवीण मिश्र,हरिशरण सिंह,प्रेमचंद शुक्ला,विष्णु कांत शुक्ल,प्रकाश चंद तिवारी,सुनील मिश्र,कामेश्वर तिवारी,शिव शंकर केसरवानी,राजेश मिश्र(बंगाली),बालमुकुंद तिवारी, इंद्रमनि ओझा,देवराज गुप्ता,कृपा शंकर पांडेय,हरिश्चंद्र तिवारी,राम मूरत यादव आदि सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।