अजित भगवान को भक्ति से ही जीता जा सकता है ,,
श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर तालियों के साथ झूमे श्रद्धालु
बारा प्रयागराज,दो गद्दी सदा से चली आ रही है, एक राज गद्दी दूसरा व्यास गद्दी, जब राजगद्दी पतित हो जाती है तो व्यास गद्दी ही देश समाज को दिशा देता है। जब बेन को राजा बनाया गया तो भगवान की सभी पूजा बन्द करवा कर सर्व देव मय राजा के सिद्धांत पर ॐ बेनाय नमः, ॐ बेनाय स्वाहा करने का आदेश दिया। तब व्यास गद्दी द्वारा पृथु महाराज का आवाहन कर राजा बनाया गया।सर्व देव मय राजा प्रथु जी महाराज के आदेशानुसार गोमई पृथ्वी के भार को कम किया गया। सौ अश्वमेध यज्ञ किया गया,तभी से पृथु महाराज के नाम से धरती का नाम पृथ्वी पड़ा। उक्त बातें नारीबारी में आयोजित चतुर्थ दिवस की संगीतमय भागवत कथा में श्री भागवत भूषण पं रामजी पाण्डेय ने कहा। विद्वान व्यास ने चौथे दिन वामन अवतार श्री राम चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए आगे बताया कि यज्ञ के फलस्वरूप प्रथु महाराज कथा सुनने के लिए दो कानों में दस हजार कानों की क्षमता का वरदान मांगा। इस कान से भगवान की चर्चा सुननी चाहिए। दूसरा वरदान में श्री हरि की चरण सेवा का वरदान मांगा।उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से कुलगुरु पं प्रेम नारायण त्रिपाठी, मुख्य यजमान मीना देवी शुक्ला, विजय नारायण शुक्ल,जय प्रकाश पाण्डेय, ललित मिश्र, सूर्यकांत शुक्ल, महेन्द्र कुमार शुक्ल, त्रिभुवन नाथ गौतम, संजय पाण्डेय,आचार्य पं संजय त्रिपाठी, परशुराम शुक्ल,पं अनिल पाण्डेय,लोकनाथ पाण्डेय,सुनील तिवारी, पारसनाथ शुक्ल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।