नागौर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की प्रत्याशी अंजू ने उपजिला प्रमुख पद का चुनाव जीत लिया। अंजू ने निर्दलीय प्रत्याशी उस्मान खान को हराकर जीत दर्ज की। उन्हें कुल 24 वोट मिले। इस जीत के साथ अब नागौर जिला परिषद में जिला प्रमुख और उपजिला प्रमुख दोनों पदों पर RLP का कब्जा हो गया है। परिणाम घोषित होते ही जिला परिषद परिसर के बाहर समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने पहुंचे।
नागौर जिला परिषद पर RLP का पूरा कब्जा, अंजू बनीं उपजिला प्रमुख