स्कूल के बाहर से छात्र की साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


जारी , प्रयागराज। कौंधियारा थाना क्षेत्र के जारी बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद कान्वेंट स्कूल के बाहर खड़ी कक्षा चार के छात्र की साइकिल गुरुवार को चोरी हो गई। भिस्कूरी गांव निवासी आदित्य कुमार स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल लेने पहुंचा तो वह गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी साइकिल का पता नहीं चला। चोरी की घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि फुटेज में संदिग्ध का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। छात्र के दादा जियालाल भारतीय ने जारी चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।