नागौर। जिला परिषद सभागार में आज उपप्रमुख पद के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का समय सुबह 11:00 बजे समाप्त हुआ।


उपप्रमुख पद के लिए कुल दो प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की ओर से अंजू (जिला परिषद सदस्य, वार्ड संख्या 28) ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी उस्मान खान (जिला परिषद सदस्य, वार्ड संख्या 33) ने भी उपप्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
अब जिला परिषद उपप्रमुख पद का निर्वाचन आज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न होगा।