नागौर : जिले की सभी 12 पंचायत समितियों में प्रधान पद के चुनाव आज संपन्न हुए। मूंडवा पंचायत समिति में प्रधान का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।
जिले की पंचायत समितियों में निर्वाचित प्रधानों का विवरण इस प्रकार है—
नागौर पंचायत समिति से मैना, भेरुंदा पंचायत समिति से सोहनी देवी, डेगाना पंचायत समिति से प्रियंका चौधरी, मेड़ता सिटी पंचायत समिति से बाबू देवी, रियांबड़ी पंचायत समिति से मदन राम गोरा तथा मेड़ता रोड पंचायत समिति से बाऊड़ी प्रधान पद पर निर्वाचित हुए।
इसी प्रकार श्री बालाजी-अलाय पंचायत समिति से मोतीलाल, डेह पंचायत समिति से सुमन जनागल, खींवसर पंचायत समिति से ममता सारण, पांचौड़ी पंचायत समिति से पूनाराम तथा जायल पंचायत समिति से उर्मिला देवी प्रधान पद पर निर्वाचित हुए।
मूंडवा पंचायत समिति में गठुड़ी प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं।