माधोगंज हरदोई
माधोगंज से कन्नौज जाने वाले मार्ग पर तपनोर चौराहे पर कन्नौज की तरफ से बजरी लदा हुआ आ रहा ट्रक तपनोर चौराहे पर नियंत्रित होकर सरकारी वाटर कूलर,स्ट्रीट लाइट, सहित प्रकाश पाल के घर में जा घुसा और पलट गया टक्कर इतनी भयावह थी कि आसपास के घरों में रह रहे लोग उसकी धमक से सहम गये साथ ही तपनोर चौराहा से मेहंदीपुर व मल्लावां जाने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया गनीमत यह है कि इस दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है घटना के बाद लोगों की सूचना पर पुलिस बल मौजूद है ट्रक को मार्ग से हटाने की कवायद चल रही है ताकि मार्ग सुचारू रूप से पूर्व की तरह चल सके स्थानीय निवासियों का कहना है की चौराहे पर ब्रेकर न होने के कारण अब तक दर्जनों दुर्घटनाये हो चुकी हैं छेत्रवासियो के अनुसार चौराहे के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाये जाये ताकि दुबारा इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके