*शंकरगढ़ में आयोजित खाटू श्याम भक्ति संगीत ने बांधा समा*


शंकरगढ़ प्रयागराज! शंकरगढ़ के राम भवन चौराहे के पास आयोजित भव्य खाटू श्याम संकीर्तन एवं भजन संध्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा! रात ढलती रही, भजनों की गूंज बढ़ती रही, कभी बाबा श्याम के जयकारे तो कभी भक्ति के सुरों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए!
बुधवार शाम से शुरू हुआ भक्ति का यह सिलसिला गुरुवार को भोर तक चलता रहा! पूरा माहौल श्याम मय हो गया और श्रद्धालु भजनों की धुन पर देर रात तक झूमते नजर आए! जय हनुमान कमेटी शंकरगढ़ की ओर से आयोजित इस संकीर्तन में भजन गायको ने अपनी प्रस्तुतियां से ऐसा समा बाधा की श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए! सोनू सांवरिया (सोनीपत) बुलबुल अग्रवाल और लखन आर्य (उज्जैन) ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी!
कभी मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया तो कभी जोशीले भजनों पर लोग खुद को झूमने से नहीं रोक सके! शिव जागरण परिवार जसरा और अतुल म्यूजिकल ग्रुप प्रयागराज की संगीत मय प्रस्तुतियां ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए!रात 10:00 बजे से शुरू हुआ संकीर्तन कब रात से सुबह में बदल गया श्रद्धालुओं को इसका अहसास तक नहीं हुआ! भोर तक भक्ति और संगीत कि यह महफिल चलती रही! कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया! जय हनुमान कमेटी की ओर से आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने शंकरगढ़ में देर रात तक भक्ति का माहौल बनाए रखा!