हरिओम होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा छह जोड़ों समेत रिसेप्शनिस्ट गिरफ्तार।

हबूसा मोड़ स्थित होटल में पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप अपर पुलिस उपायुक्त पुष्कर वर्मा ने दी कार्रवाई की जानकारी।

प्रयागराज। सरायइनायत थाना क्षेत्र के हबूसा मोड़ स्थित हरिओम होटल में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से छह जोड़ों समेत होटल के रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार किया है। सभी को थाने लाकर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने टीम के साथ होटल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद छह जोड़ों और रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार कर लिया गया। अचानक हुई पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर पुष्कर वर्मा ने पुलिस की कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि होटल में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। पकड़े गए लोगों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।