मेरठ (मवाना):
मवाना के मुख्य बाजार में गुरुवार दोपहर एक बड़ी दुर्घटना उस वक्त टल गई, जब एक व्यक्ति ने कृष्णा साड़ी शोरूम में कथित तौर पर आग लगाने का प्रयास किया। घटना दोपहर करीब 2 बजे की है, जिस समय बाजार में काफी चहल-पहल और भीड़ रहती है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के वक्त जब बाजार में भारी भीड़ थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति शोरूम के पास पहुंचा और उसने जानबूझकर कृष्णा साड़ी शोरूम में आग लगा दी। इस घटना से शोरूम के भीतर कपड़े और अन्य सामान जलने से व्यापारी का काफी नुकसान हो गया।
पड़ोसी व्यापारी की सतर्कता से बची बड़ी अनहोनी:
आग लगने की इस अचानक हुई घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि पड़ोस में ही दुकान चलाने वाले एक सतर्क व्यापारी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के इस दौरान उस व्यापारी के हाथ भी झुलस गए, लेकिन उनकी सूझबूझ और समय पर उठाए गए कदम के कारण आग पूरे बाजार या विकराल रूप लेने से बच गई, जिससे एक बहुत बड़ी अनहोनी टल गई।
इस घटना के बाद व्यापारियों में रोष व्याप्त है और पुलिस-प्रशासन से बाजार की सुरक्षा बढ़ाने तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।