प्रतापगढ़ पट्टी। थाना पट्टी पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को उनके घर के पास से पकड़ा। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए भुसहर गांव निवासी कमलेश गौतम (36), सुजीत कुमार (22) और मनोज गौतम (33) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विशेष न्यायालय एससी-एसटी एक्ट प्रतापगढ़ से वारंट जारी किया गया था। मामला वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमे से संबंधित है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल हरिकेश कुमार पाल, अभिषेक यादव, गौरव कुमार और संतोष यादव शामिल रहे।