मेरठ: हस्तिनापुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हस्तिनापुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ग्राम बधवा खेड़ी के जंगल में गंगा नदी के किनारे चल रही अवैध कच्ची शराब की भट्टियों पर दबिश देकर भारी मात्रा में लहन और उपकरण नष्ट किए हैं।
छापेमारी के दौरान की मुख्य बातें:
लहन नष्ट: मौके से करीब 1800 लीटर लहन बरामद कर नष्ट किया गया।


भट्टियां ध्वस्त: अवैध कच्ची शराब बनाने वाली 04 भट्टियों को मौके पर ही तोड़ दिया गया।
उपकरण ज़ब्त/नष्ट: शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी नष्ट किए गए।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मवाना के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष दुष्यन्त शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष दुष्यन्त शर्मा (थाना हस्तिनापुर, मेरठ)
उ0नि0 निर्दोष कुमार
उ0नि0 नवीन राठौर
उ0नि0 अर्जुन पंवार
कां0 हिमांशु मलिक
कां0 देवेन्द्र सिंह