अनुज पांडेय समेत प्रयागराज के पांच लोगों को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि
प्रयागराज। कौंधियारा अमेरिकन यूनिवर्सिटी, लुसियाना रिसर्च यूनिवर्सिटी एवं भारत अवार्ड परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 13 नवंबर को दिल्ली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सामाजिक, शैक्षणिक, ज्योतिष विज्ञान समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 24 विशिष्ट लोगों को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। इनमें प्रयागराज के पांच लोग शामिल रहे। सम्मानित होने वालों में प्रख्यात ज्योतिषी प्रकाश द्विवेदी, वरिष्ठ शिक्षक एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय, जयप्रकाश द्विवेदी, वेद प्रकाश द्विवेदी और अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका ज्योति त्रिपाठी शामिल हैं।
अनुज कुमार पांडेय पिछले दो दशक से मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज कौंधियारा में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही वह शिक्षक संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए शिक्षकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी उपलब्धि पर पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी, इंद्रनाथ मिश्रा, राजेंद्र कुमार मिश्र बबुआन, नागेंद्र पांडेय, राम प्रकाश पांडेय, जगदीश प्रसाद और रविंद्र त्रिपाठी ने बधाई दी।
फोटो कैप्शन: मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित अनुज कुमार पांडेय।
अनुज पांडेय समेत प्रयागराज के पांच लोगों को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि