‘सही दिशा, सही वक्त’ कार्यक्रम में दिखी सर्वसमाज की एकजुटता

समाज की चिंता करने वाला किसी से नहीं डरता, 2027 में कार्यकर्ता को प्रतिनिधित्व दिलाकर जनता परिवार का कर्ज उतारने का करूंगा प्रयास- उदयभान करवरिया


प्रयागराज, औद्योगिक नगरी नैनी स्थित रामपुर, करछना में गुरुवार को आयोजित ‘सही दिशा, सही वक्त’ कार्यक्रम ने सामाजिक एकजुटता और सर्वसमाज की भागीदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न जातियों और धर्मों के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने यह दर्शाया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े मंच पर समाज की व्यापक भागीदारी संभव है। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे सक्षम करवरिया भी आयोजन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता उदयभान करवरिया ने कहा कि यहां हर जाति और हर धर्म के लोगों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि यह किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि सर्व समाज का कार्यक्रम है। समाज की चिंता करने वाला व्यक्ति किसी से भयभीत नहीं होता। उन्होंने जातिवाद पर कटाक्ष करते हुए सामाजिक एकता और आपसी विश्वास को समय की जरूरत बताया। इस दौरान उदयभान करवरिया अपनी दिवंगत पत्नी एवं मेजा की पूर्व विधायिका स्व. नीलम करवरिया को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि समाज के बीच संवाद और विश्वास को मजबूत करना है। यूजीसी पर बोलते हुए कहा कि यूजीसी लगाने में प्रदेश सरकार का कोई रोल नहीं है। योगी हैं तो उत्तरप्रदेश है। योगी शासन में हर घर की बहन बेटी सुरक्षित हैं। पी डी ए पर बोलते हुए कहा कि इसकी रोज परिभाषा बदलती है। ये कहीं पापियों का दल तो नहीं है। हर सामान्य वर्ग के साथ गांव घर का हर गरीब व्यक्ति जुड़ा हुआ है। समाज को जोड़ने का दायित्व हम सब का है। आरक्षण पर बोलते हुए कहा कि देश को आजाद हुए पचहत्तर साल हो गए हैं। आरक्षण को भी समीक्षा कर कमजोर वर्ग में जिनको आरक्षण की जरूरत है उनको मिलना चाहिए।एकता की शक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि बटेंगे तो कटेंगे। कार्यकर्ता के लिए किसी नेता को तेरा और मेरा न करते हुए यह समझ लेना चाहिए कि कार्यकर्ता पार्टी का नहीं है। उसके साथ भेदभाव नहीं करना है। नेताओं की जमीन यह बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। योगी शासन के कार्यों का वर्णन करते हुए, रक्षा बन्धन पर बहनों को बस में निःशुल्क यात्रा, दीपावली पर निशुल्क गैस, अस्सी करोड़ को मुफ्त राशन आदि कल्याणकारी योजनाओं का वर्णन किया।उन्होंने 2027 का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी कार्यकर्ता को प्रतिनिधित्व करने में मदद कर, वह जनता परिवार से मिले स्नेह और सहयोग का कर्ज उतारने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में सक्षम करवरिया ने प्रभावी ढंग से संचालन करते हुए विभिन्न वक्ताओं और उपस्थित लोगों को मंच से जोड़े रखा। वहीं उदयभान करवरिया के संबोधन ने आयोजन को सामाजिक एकता और भविष्य की राजनीतिक दिशा से जुड़े विमर्श का केंद्र बना दिया। कार्यक्रम को नरेंद्र देव पांडेय, अन्नू अवस्थी, राकेश धर त्रिपाठी, हरिराम त्रिपाठी, करछना ब्लॉक प्रमुख कमलेश द्विवेदी, जसरा के अजीत सिंह पप्पू, नंद कुमार त्रिपाठी और रामेश्वर द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कौशलेश तिवारी, अशोक द्विवेदी, सूर्यकांत शुक्ल, विक्रम त्रिपाठी, महेन्द्र शुक्ल,रविश मिश्र, विद्याकांत शुक्ल, विकास चंद शुक्ल, दिलीप चतुर्वेदी, बृजेश शुक्ला, नागेश्वर शुक्ल, अंबिकेश तिवारी और महेंद्र कपूरिहा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।