मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
प्रयागराज।कौंधियारा क्षेत्र के ढोढ़री गांव में मारपीट, गाली-गलौज और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। गांव की माधुरी देवी पत्नी श्यामलाल पटेल ने अपने ही पति श्यामलाल पटेल पुत्र रामधारी पटेल पर शराब के नशे में विवाद करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 12 नवंबर की रात करीब एक बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है। कि इस दौरान श्यामलाल ने गाली-गलौज करते हुए घर में रखे अनाज और कीमती सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना से परेशान पीड़िता ने 13 नवंबर को कौंधियारा थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीरगाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग