*प्रयागराज मे थप्पड़ मारने पर पत्नी ने पत्थर से कूंचकर कर दी पति की हत्या की*
*तीन महीने पहले की थी लव मैरिज,विवाद के बाद पति के सिर पर किए तीन वार; शव के पास बैठकर रोती रही महिला*
प्रयागराज। यमुनापार के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। कहासुनी के दौरान पति द्वारा थप्पड़ मारे जाने से नाराज पत्नी ने पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के दौरान महिला ने पति के सिर पर महज 10 सेकेंड के भीतर तीन बार पत्थर से प्रहार किया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद महिला पति के शव के पास बैठकर रोती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।