विवेक जायसवाल जिला मंत्री और विष्णु गुप्ता बने ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष
नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों ने दी बधाई, संगठन को मजबूत बनाने की जताई उम्मीद
,प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा में विवेक जायसवाल को जिला मंत्री और विष्णु गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों ने बधाई देते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं के संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता से पार्टी को मजबूती मिलेगी। साथ ही ओबीसी समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। समर्थकों ने विश्वास जताया कि दोनों नेता अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।