खीरी पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रयागराज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष खीरी बीर प्रताप सिंह के नेतृत्व में खीरी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गोबरा गांव में 1350 ग्राम अवैध गांजा
व गांजा विक्री के 150 रुपए के साथ एक अभियुक्त अजय कोल पुत्र हिन्छ लाल निवासी गोबरा थाना खीरी जनपद प्रयागराज को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक की गई । गिरफ्तार करने वाली टीम में
उपनिरीक्षक मनोज कुमार आरक्षी आकाश पांडेय आशीष कुमार मनोज कुमार यादव पंकज कुमार प्रथम दीपक कुमार अंकित सिंह महिला आरक्षी पलक मिश्रा
आदि रहे ।