कादीपुर, 15 नवंबर। कादीपुर में आयोजित गायत्री नवकुंडीय यज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आज पांचवें एवं अंतिम दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर कथा व्यास दीदी जी ने अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार, सदाचार और जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन कथा व्यास दीदी जी को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान आर्गन वादक कन्हैया पटेल जी एवं रंजय जी द्वारा सम्मान किया गया। वहीं तबला वादक वैकुंठ नारायण जी के साथ पदाधिकारी महेंद्र कुमार जी एवं सहयोगी व्यवस्थापक आनंद जायसवाल नगर पंचायत अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक बृजेश जी, बृजेश सिंह जी, केशव प्रसाद मिश्रा, आनंद द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश, घनश्याम चौहान, घनश्याम जायसवाल, डॉ. मंगला प्रसाद, इंदु शेखर उपाध्याय, प्रिंस सिंह, उमेंद्र सिंह, शिवम मोदनवाल, शैलेंद्र उपाध्याय, प्रमोद जायसवाल, महेंद्र पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने कथा व्यास दीदी जी को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं दीदी जी की सहयोगी सेजल जी को स्तुति एवं आकांक्षा द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का विशेष दृश्य उस समय देखने को मिला, जब कथा सुनने पहुंचीं सभी श्रद्धालु माताएं भी एक-एक करके मंच पर पहुंचीं और कथा व्यास दीदी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम के मंच संचालन एवं कथा व्यास मंच का नेतृत्व सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय जी ने किया।
पांच दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का अंतिम दिन श्रद्धालुओं के लिए भावुक एवं यादगार रहा।
कुल मिलाकर पांच दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन ने कादीपुर में भक्ति, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश दिया। सर्कल अपडेट के साथ कादीपुर से विपिन चौरसिया की रिपोर्ट।"