मेरठ शुक्रवार जनपद मेरठ की थाना मवाना पुलिस ने 'ऑपरेशन शस्त्र' अभियान के तहत प्रतिबंधित मांस की बिक्री के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को ग्राम बोहड़पुर में प्रतिबंधित मांस की बिक्री के मामले में थाना मवाना में मु0अ0सं0 402/26 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/8 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में वांछित चल रहे आरोपी यूनुस पुत्र रहमान (उम्र करीब 55 वर्ष), निवासी ग्राम बोहड़पुर, थाना मवाना, जनपद मेरठ की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मवाना के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर हस्तिनापुर नहर पुल से आरोपी यूनुस को दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 01 अवैध तमंचा (.315 बोर) और 01 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। अवैध असलहा मिलने के बाद मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक पवन कुमार, थाना मवाना, मेरठ
कांस्टेबल रोहित कुमार, थाना मवाना, मेरठ
रिक्रूट कांस्टेबल ललित बिष्ट, थाना मवाना, मेरठ