बाल संरक्षण के मुद्दों पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

, प्रयागराज। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस पर प्रगति ग्रामोद्योग एवं समाज कल्याण संस्थान की ओर से जीजीएम कान्वेंट स्कूल, पवरी कौंधियारा में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शंकरगढ़, जसरा और कौंधियारा विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल अधिकारों जैसे मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखे।कार्यक्रम में बाल कल्याण अधिकारी शशि प्रकाश ने बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान अभिलाषा सोनकर, रीता सिंह, कमलेश अवस्थी, राम लखन प्रजापति, गौहनिया चौकी इंचार्ज शिव प्रकाश यादव और विद्यालय प्रबंधक दिनेश प्रजापति मौजूद रहे। संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संजय पांडेय ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान दिलाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन संजय पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संजय जायसवाल, रविंद्र श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।