श्रीमद् भागवत कथा से पहले निकाली गई भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ नारीबारी का माहौल

मनोज कुमार शुक्ला की अगुवाई में हो रहा कथा का आयोजन, कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए

प्रयागराज, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के नारीबारी में श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक अनुष्ठान के प्रथम दिन निकाली गई कलश यात्रा में रथ, बग्घी, डीजे के साथ बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आचार्य पं संजय त्रिपाठी, पं अनिल पाण्डेय सहित सात आचार्यों द्वारा रास्ते भर स्वस्ति वाचन, मंत्रोचारण के साथ भक्ति गीतों और जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं में कथा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार नारीबारी में मनोज कुमार शुक्ला विधान शुक्ला माता मीना शुक्ला की अगुवाई में पिता स्व अवध नारायण शुक्ल की स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचन भागवत भूषण पं रामजी पाण्डेय द्वारा किया जाएगा। कथा के शुभारंभ से पहले विधि-विधान के साथ ग्राम देवी के मन्दिर से दूधनाथ मन्दिर, श्री सर्वेश्वर हनुमान मन्दिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित नौ मंदिरों में पूजन दर्शन के साथ कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक परंपराओं के अनुसार कलश यात्रा को कथा का महत्वपूर्ण शुभारंभ माना जाता है। इसमें शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान वातावरण राधे राधे, भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। महिलाओं की सहभागिता भी विशेष रूप से देखने को मिली।इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में राम कैलाश शुक्ल,विजय नारायण शुक्ला, सूर्यकांत शुक्ल,महेन्द्र शुक्ल, सुरेन्द्र शुक्ल,परशुराम शुक्ला, विद्याकांत शुक्ला,पारसनाथ शुक्ला,अरुण कुमार शुक्ला, विनय शुक्ल,आचार्य अनिल शास्त्री, विकाश चन्द शुक्ल, बृजेश शुक्ला,सत्यम शुक्ल, कृष्णकुमार द्विवेदी आदि की की अगुवाई में किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से कथा को सफल बनाने के लिए तैयारियां की गई हैं। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।
आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, उनके आदर्शों और जीवनोपयोगी संदेशों को सुनने का अवसर मिलेगा। कथा के दौरान भक्ति, धर्म, सदाचार और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।कलश यात्रा के साथ ही नारीबारी में श्रीमद् भागवत कथा का धार्मिक माहौल बन गया। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। श्रद्धालुओं को आगामी दिनों में होने वाली कथा का बेसब्री से इंतजार है।