नागौर : रियांबड़ी पंचायत समिति के प्रधान पद के चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने जीत का परचम फहराया। 
पादूकलां निवासी मदनराम गौरा ने प्रधान पद के चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। चुनाव में कुल 15 पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें आरएलपी प्रत्याशी मदनराम गौरा को 9 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदकरण डांगा को 6 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार मदनराम गौरा ने 3 मतों के अंतर से जीत हासिल कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया।
मदनराम गौरा की जीत के बाद आरएलपी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पादूकलां सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी समर्थकों ने खुशी जाहिर की। नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला प्रमुख पांचाराम इंदावड़, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रभारी अहसान अली सोलंकी, रियांबड़ी की पूर्व प्रधान उगमा देवी गौरा, नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य सुशील लटियाल,सरपंच प्रतिनिधि कृपाल सिंह डिडेल,पुखराज ग्वाला, कुंभाराम चौयल, रामनिवास खालिया, रामावतार बाना, संग्रामराम बोरानिया, जसाराम, सुरेश, बलदेवराम खालिया, रमेश पारीक, नरेंद्र माली, चैनाराम दुस्तावा, राजू सेन एवं चैनाराम गौदारा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके साथ ही स्थानीय सरपंच भन्नाराम बेड़ा, पूर्व प्रधान मोतीराम बेड़ा,जमनाराम कारेल, भीखाराम गौरा, जगदीश मेहरा, शिवजीराम माली, भेराराम बेड़ा, हीराराम जाखड़, उपसरपंच प्रतिनिधि गुमानराम देवासी, मुरली माकड़, राजूराम हिलू, गोरधन भाटी, आत्माराम बोहरा, अरुण, मुस्ताक अली एवं नेमाराम लटियाल सहित बड़ी संख्या में आरएलपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित प्रधान मदनराम गौरा को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
पादूकलां के मदनराम गौरा ने रियांबड़ी में लहराया आरएलपी का परचम, बने प्रधान