चोरों ने लाखों रुपए के आभूषण सहित सामान की किया चोरी
प्रयागराज,शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पीपीजीसीएल चौकी अंतर्गत खानसेमरा गांव में चोरों ने सोने व चांदी के आभूषण सहित फूल व तांबे के बर्तन तथा मोबाइल समेत अन्य लाखो रुपए के सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना चौकी में देकर कार्यवाही की मांग की पीपीजीसीएल चौकी अंतर्गत खान सेमरा मिश्रापुरवा गांव निवासी बाबूलाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि मंगलवार की रात घर में घुसे चोरों ने घर में बक्से में रखा चांदी का छागल, चांदी की दो करधनी, चांदी की मेंहदी, चांदी का झूमर, सोने का दो लॉकेट, सोने का सुई धागा, सोने का झुमका, कसहडी दस नग, परात तीन नग, साइकिल दो नग तथा मोबाइल चुरा ले गए। पीड़ित परिवार जब बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे प्रतिदिन की तरह सोकर उठा तो देखा घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया जाता है कि पीड़ित के घर की दो बक्से घर से एक किमी दूर पहाड़ पर खाली पड़ी मिली। भुक्तभोगी ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।