बारा में किसानों को वितरित किए गए उन्नतशील बीज, पाते ही खिले चेहरे

उन्नत बीज से बढ़ेगी पैदावार, किसानों की आय और खुशहाली का मार्ग होगा प्रशस्त - डॉ वाचस्पति

प्रयागराज। बृहस्पतिवार को बारा विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड जसरा अंतर्गत राजकीय कृषि बीज भंडार, बुदावां में क्षेत्र के सम्मानित किसान भाइयों को बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि प्रत्येक किसान तक प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है, आगे उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी है। गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध होने से खेती की गुणवत्ता और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। हमारा संकल्प है कि बारा विधानसभा का प्रत्येक किसान खुशहाल और समृद्ध बने।
इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रभारी जयवीर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, नीरज सोनी, अवनीश मिश्रा एवं मुलायम सिंह यादव उपस्थित रहे। विधायक ने सभी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।
बीज वितरण के दौरान प्रमुख रूप से रोहित लाल पटेल, संतोष कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रामपति देवी, जनक दुलारी, कामेश्वर नाथ एवं विमलेश पटेल सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।