*सड़क निर्माण का कार्य न शुरू होने पर किसान यूनियन ने पुतला दहन की दी चेतावनी*
शंकरगढ़ प्रयागराज! 86 दिनों से धरने में पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत )ग्रुप के लोगों को लिखित आश्वासन देने के बाद भी प्रशासन द्वारा अभी तक सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ न किए जाने पर किसान आक्रोशित है! किसान यूनियन ने प्रशासन की वादा खिलाफी के विरोध में 16 नवंबर को पंचायती राज्य मंत्री का पुतला दहन करने की चेतावनी दी है!
भारतीय किसान यूनियन द्वारा उप जिलाधिकारी बारा को दिए गए ज्ञापन के अनुसार उन लोगों ने प्रशासन से ग्राम पंचायत बंधवा में काली
सड़क से विद्यालय तक सड़क तथा नाली का निर्माण तथा ग्राम पंचायत जिगना में हरिजन बस्ती में डब्लूबीएम सड़क तथा नाली के निर्माण की मांग को लेकर 3 महीने से धरने पर बैठे हुए हैं! ज्ञापन के अनुसार इन लोगों ने मांग न पूरी होने पर 21 अक्टूबर को जिगना- जूही चौराहे पर पंचायती राज मंत्री के पुतला दहन की चेतावनी दी थी!
जिस पर एसीपी बारा तथा खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ ने मौके पर पहुंचकर पुतला दहन को रोकने का अनुरोध करते हुए सड़क निर्माण के कार्य के लिए लिखित आश्वासन दिया था, तथा कहा था कि 29 अक्टूबर से कार्य शुरू हो जाएगा तथा 30 नवंबर तक पूरे कार्य संपन्न हो जाएंगे! लेकिन आज 12 नवंबर हो गया दोनों सड़कों में कोई कार्य शुरू नहीं किया गया! जिससे किसान यूनियन का सब्र जवाब दे गया! किसान यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाता तो 16 नवंबर को जिगना- जूही चौराहे पर ही पंचायती राज्य मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा! यदि इस कार्य में किसी भी प्रकार की अव्यवस्थाएं उत्पन्न होती है तो उसकी सारी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ की होगी!
सड़क निर्माण का कार्य न शुरू होने पर किसान यूनियन ने पुतला दहन की दी चेतावनी*