पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना जेठवारा पुलिस द्वारा कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने से नाबालिग बालक की मृत्यु के अभियोग में 01 अभियुक्त असफाक अहमद गिरफ्तार।*


वादी निवासी ग्राम चमरूपुर पठान थाना जेठवारा द्वारा आरोप लगाया गया कि दिनांक 18.10.2026 को विपक्षीगणों द्वारा पूर्व नियोजित साजिश के तहत उनके दो नाबालिग पुत्रों को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ (जमालगोटा) मिलाकर पिलाया गया, जिससे छोटे पुत्र की मृत्यु हो गई तथा बड़ा पुत्र गंभीर रूप से बीमार हो गया। विपक्षीगणों द्वारा इलाज हेतु धनराशि देने, डराने-धमकाने एवं सामाजिक दबाव बनाने के कारण उस समय पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। वर्तमान में भी विपक्षीगणों द्वारा धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जेठवारा पर मु0अ0सं0 336/26 धारा 105/61(2)/351(2) बीएनएस बनाम अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय* व *क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह* रघुवंशी के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी जेठवारा *श्री संतोष कुमार सिंह* के नेतृत्व में थाना जेठवारा के वरि0उ0नि0 एसानुलहक मय हमराह हे0का0 शोभनाथराम, का0 सूरज कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित वारण्टी के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 336/26 धारा 105/61(2)/351(2) बीएनएस थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त असफाक अहमद पुत्र महबूब अली उम्र 58 वर्ष नि0 चमरुपुर पठान थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ को थाना जेठवारा क्षेत्रान्तर्गत हारी का पुरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
असफाक अहमद पुत्र महबूब अली उम्र 58 वर्ष नि0 चमरुपुर पठान थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
वरि0उ0नि0 एसानुलहक मय हमराह हे0का0 शोभनाथराम, का0 सूरज कुमार ,थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़।