शराब के लिए रुपये नहीं देने पर फेरीवाले को डंडे से पीटा
,प्रयागराज।कौंधियारा क्षेत्र के बरसवल गांव में शनिवार को शराब के लिए रुपये नहीं देने पर एक फेरीवाले की पिटाई कर दी गई। गढ़वा कला निवासी विमलेश प्रजापति किराना का सामान बेचने फेरी लगाने गया था। आरोप है कि गांव निवासी बृजेश कुमार आदिवासी ने उसे अपने घर के सामने रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से पिटाई कर दी। मारपीट में विमलेश को चोटें आईं। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
शराब के लिए रुपये नहीं देने पर फेरीवाले को डंडे से पीटा