नारीबारी में आज होगी विशाल जनसभा, विधायक डॉ. वाचस्पति करेंगे संवाद
किसान, मजदूर, व्यापारी और युवाओं समेत क्षेत्रवासियों को किया आमंत्रित
प्रयागराज। विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड शंकरगढ़ अंतर्गत सुरवल चन्देल (नारीबारी) गांव में रविवार 15 नवंबर को विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें बारा विधायक डॉ. वाचस्पति क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों से संवाद करेंगे।
विधायक की ओर से जारी आमंत्रण में क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि बारा विधानसभा का सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की आवाज को महत्व देते हुए विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनसभा सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का मंच बनेगी। साथ ही आमजन के सुझावों और समस्याओं को सुनने का अवसर भी मिलेगा। जनसभा रविवार दोपहर दो बजे सुरवल चन्देल (नारीबारी) में आयोजित होगी। उक्त कार्यक्रम की जानकारी विधायक डॉ वाचस्पति के मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने दी।