धान खरीद केंद्र बी पैक्स लेड़ियारी में शुरू हुई धान खरीद

लेड़ियारी प्रयागराज। बी पैक्स धान क्रय केंद्र लेड़ियारी में सोमवार को सरकारी धान की खरीद शुरू हुई।एक नवंबर से ही धान खरीदी के लिए सरकार ने सभी चिन्हित जगहों पर क्रय केंद्र खोल दिया है। कोरांव लेड़ियारी खीरी क्षेत्र में धान की फसल देर से पकने के कारण यहां अब धान की आवक क्रय केन्द्रों पर शुरू हुई है। बद्री प्रसाद पाण्डेय किसान सिंह दुर्गा प्रसाद मिश्र नागेन्द्र भुर्तिया त्रिवेणी प्रसाद मिश्र अखिलेश मिश्र ज्ञान सिंह उषा कुशवाहा रजनीश शुक्ला उमेश कुमार बलराम मिश्र नाथूराम आदि किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रो पर धान की खरीद शुरू होने पर किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने की उम्मीद जाहिर की है, वहीं किसानों को अब अपनी फसल बेचने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। केन्द्र प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि सरकारी केंद्र पर नियमित और पारदर्शी तरीके से खरीद शुरू है। उन्होंने किसानों से पंजीकरण कागजात के साथ साफ सुथरी धान लेकर अपील किया है।