प्रयागराज। सहसों क्षेत्र के देवनहरी स्थित श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रांगण में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य बाल मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री लक्ष्मीकांत मिश्रा ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही उन्हें व्यवहारिक जीवन के अनुभव भी प्राप्त होते हैं।

मेला समन्वयक एवं वरिष्ठ शिक्षक श्री विनोद कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने जलेबी, इडली, समोसा, चाउमीन, बर्गर, फुल्की, पपड़ी और दम आलू सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। मेले में पहुंचे अभिभावकों और आगंतुकों ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का आनंद लिया और उनकी मेहनत एवं हुनर की सराहना की।

पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने में अनुशासन प्रमुख श्री श्यामचंद्र और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में उप प्रधानाचार्य श्री राममूर्ति सिंह एवं मेला समन्वयक श्री विनोद कुमार तिवारी ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शिक्षक शिव प्रसाद दिवाकर, उमेश सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, निर्भय, अभिषेक, राकेश, तीरथ, श्रीमती दीप्ति, शबाना एवं दीपिका सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे
https://dainik.bhaskar.com/R78x59tl87b