झूंसी में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 19,100 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद
प्रयागराज। थाना झूंसी पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुरानी झूंसी कोहना नाले के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मालफड़ के 17,700 रुपये, जामा तलाशी के 1,400 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी:
अत्तिकाय उर्फ सेठी भारतीय (38), पुत्र रामदयाल, निवासी हवेलिया, पुरानी झूंसी
मुकद्दर बिंद (38), पुत्र राधे बिंद, निवासी केवटाना, नई झूंसी
मृत्युंजय निषाद उर्फ जैकी (32), पुत्र संतोष निषाद, निवासी झूंसी कोहना
पुन्नू बिंद (28), पुत्र शंकर लाल बिंद, निवासी केवटाना, नई झूंसी
लाल बहादुर (48), पुत्र विश्राम बिंद, निवासी रमईपुर, थाना सरायइनायत
पुलिस ने थाना झूंसी में मुकदमा अपराध संख्या 444/2026 सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की है।
आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार अत्तिकाय के खिलाफ पहले से 3 मुकदमे (कर्नलगंज, दारागंज, शिवकुटी) दर्ज हैं। मुकद्दर पर 6 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, आबकारी और जुआ अधिनियम के मामले शामिल हैं। लाल बहादुर के खिलाफ जुआ अधिनियम का एक पुराना मुकदमा दर्ज है। मृत्युंजय और पुन्नू का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक सचिन तंवर (चौकी प्रभारी छतनाग), उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल अमित मिश्रा, कांस्टेबल अभिषेक सिंह, संदीप पासवान, रिक्रूट कांस्टेबल रितेश और मोहित।
झूंसी में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 19,100 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद