प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी गंगापार, प्रयागराज की ओर से मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें अभियान को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला में जिला प्रभारी अशोक मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को मतदाता जोड़ो अभियान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नए मतदाताओं को जोड़ने, मतदाता सूची में नामों की जांच करने तथा संगठनात्मक समन्वय के साथ अभियान को गति देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने सभी पदाधिकारियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जोड़ो अभियान महत्वपूर्ण है।कार्यशाला में जिले के समस्त महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं जिला सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता और संगठनात्मक जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने का संकल्प लिया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जागरूक मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाना रहा।
भाजपा गंगापार की मतदाता जोड़ो अभियान कार्यशाला संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा