बारा में अधिवक्ता भवन एवं जनसुनवाई कक्ष का हुआ भूमिपूजन-शिलान्यास
, प्रयागराज। मंगलवार को तहसील परिसर बारा में अधिवक्ता भवन एवं जनसुनवाई कक्ष के निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बारा विधायक डॉ. वाचस्पति एवं प्रयागराज मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से विभिन्न विकास योजनाओं का शुभारंभ किया गया। अधिवक्ता भवन एवं जनसुनवाई कक्ष के निर्माण से अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक बेहतर स्थान मिल सकेगा। यह पहल तहसील परिसर में न्यायिक एवं जनसुनवाई संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि विधानसभा बारा में जनसुविधाओं का विस्तार और आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कौशाम्बी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधुपति, डॉ. विनोद त्रिपाठी, छेदीलाल कोटार, तहसीलदार अनिल पाठक, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महामंत्री अनिल द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता गया प्रसाद त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, श्यामू निषाद, नीरज केसरवानी, राजू द्विवेदी, संजीत चतुर्वेदी, राजकुमार पटेल, इंजीनियर प्रकाश सिंह, अविनाश त्रिपाठी, भैयन अली, कुलदीप पाठक, एसपी मिश्रा, मयंक सैनी, धीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।