20 नवंबर को श्री बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय व श्रीमती माडी बाई मिर्धा राजकीय महिला महाविद्यालय में होगी जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना
अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना एजेंट तथा जिला परिषद वार्ड अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना एजेंटों को दोनों महाविद्यालयों परिसर में प्रवेश वाटरवर्क्स चौराहा से तथा वाहन पार्किंग स्टेडियम व पशु प्रदर्शनी मैदान में
नागौर : जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) देवेन्द्र कुमार ने पंचायतीराज संस्थाओं आम चुनाव-2026 में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना स्थल श्री बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय व श्रीमती माडी बाई मिर्धा राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रवेश के लिए विस्तृत कार्ययोजना जारी की है।
जारी आदेश के अनुसार की मतगणना 20 नवंबर 2026 को प्रातः 8 बजे से पंचायत समिति नागौर,जायल, खींवसर, मूण्डवा, मेड़ता सिटी व डेगाना की मतगणना श्री बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय तथा पंचायत समिति श्रीबालाजी-अलाय,डेह, पांचौड़ी, रियांबड़ी, मेड़तारोड-गोटन तथा भैरून्दा के लिए श्रीमती माडी बाई मिर्धा राजकीय महिला महाविद्यालय में शुरू होगी।

श्री बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय मतगणना स्थल पर प्रवेश व्यवस्था

महाविद्यालय के मुख्य गेट उतरी दिशा से सरकारी कार्मिकों एवं मीडियाकर्मियों के लिए तथा प्याऊ के पास चैनल गेट उतरी पश्चिम दिशा से मतगणना हेतु लगने वाले समस्त स्टाफ सीए व सीएस।

इसी प्रकार पंचायत समिति नागौर,जायल, खींवसर, मूण्डवा व मेड़ता सिटी के अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना एजेंट तथा जिला परिषद वार्ड अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना एजेंटों का प्रवेश पूर्वी दिशा में पुस्तकालय के पास वाला गेट से होगा तथा केवल डेगाना के लिए दक्षिण दिशा के चैनल गेट से प्रवेश होगा।

श्रीमती माडी बाई राजकीय महिला महाविद्यालय मतगणना स्थल पर प्रवेश व्यवस्था

सरकारी कार्मिकों,मीडियाकर्मियों तथा मतगणना हेतु लगने वाले समस्त स्टाफ सीए व सीएस के लिए महाविद्यालय के मुख्य गेट उतरी दिशा से प्रवेश होगा।

इसी प्रकार पंचायत समिति श्रीबालाजी-अलाय, डेह, पांचौड़ी, रियांबड़ी मेड़तारोड -गोटन तथा भैरून्दा के अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना एजेंट तथा जिला परिषद वार्ड अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना एजेंटों का प्रवेश दक्षिण दिशा में बीच के गेट से होगा।

इसी क्रम में अभ्यर्थियों, गणन अभिकर्ताओं, सरकारी कार्मिकों एवं मीडियाकर्मियों से अपील की गई है कि प्रातः 5.30 बजे से प्रवेश प्रारंभ हो जाएगा, निर्धारित समय में अपने नियोजित स्थान पर पहुंचे,ताकि समुचित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

वार्डवार गणन अभिकर्ताओं के लिए पृथक प्रतीक्षा व्यवस्था

जिस वार्ड की मतगणना चल रही होगी, केवल उसी वार्ड के गणन अभिकर्ताओं को संबंधित मतगणना कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति होगी। अन्य वार्डों के गणन अभिकर्ताओं के लिए मतगणना स्थल पर पृथक प्रतीक्षा व्यवस्था निर्धारित की गई है।

मतगणना परिसर में प्रवेश

उपजिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौंकरिया ने बताया कि पंचायत समिति व जिला परिषद के अभ्यर्थियों, उनके निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना एजेंट के लिए दोनों महाविद्यालयों परिसर में प्रवेश वाटरवर्क्स चौराहा से होगा जहां आगे कन्या महाविद्यालय वाले कन्या महाविद्यालय कॉरिडोर में व श्री बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय वाले सीधे निकले जाएंगे तथा इनके वाहन पार्किंग की व्यवस्था स्टेडियम व पशु प्रदर्शनी मैदान में होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधितों से निर्धारित प्रवेश द्वार, पास, एवं अन्य व्यवस्थाओं का पालन सुनिश्चित करने तथा मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपादित करने में सहयोग की अपील की है।